फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Testing machine closed for four months, patients not getting benefits

Ghazipur News: चार महीने से जांच मशीन बंद, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ

Wed, 10 Jun 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Testing machine closed for four months, patients not getting benefits
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में बंद पड़ी जांच की मशीन। संवाद - फोटो : अमित शर्मा
खानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में लगभग चार महीने पूर्व स्थापित की गई जांच मशीन तकनीकी कारणों से अब तक शुरू नहीं हो सकी है। टेक्नीशियन की कमी होने से मशीन शोपीस बनी है, इससे मरीजों को जांच सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, स्वीपर और वार्ड बॉय के पद रिक्त हैं। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। एक्स-रे मशीन भी नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। वहीं, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक अधीक्षक डॉ. बृजेश यादव ने बताया कि केंद्र पर वर्तमान में तीन डॉक्टर कार्यरत हैं, जबकि आवश्यकता छह डॉक्टरों की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक भी फार्मासिस्ट तैनात नहीं है। पहले नियुक्त दोनों फार्मासिस्टों का स्थानांतरण हो चुका है। इससे जांच कार्य प्रभावित हो रहा है। नियमित चिकित्सा अधीक्षक की तैनाती होने पर वहीं नियुक्ति समेत अन्य संबंध में पत्राचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed