फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten progressive farmers will be honored today in agriculture fair

कृषि मेले में आज सम्मानित होंगे दस किसान

Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ten progressive farmers will be honored today in agriculture fair
मनिहारी क्षेत्र के बरहट में रविवार को आयोजित किसान गोष्ठी और मेले में किसानों और कृषि वैज्ञानिकों का समागम होगा। इसमें उन्नत बीज, खाद, कृषि उपकरण, खेती-किसानी के नए तौर-तरीकों पर चर्चा होगी। इसमें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ सहकारिता राज्य मंत्री संगीता बलवंत भी हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट खेती और पशुपालन के लिए गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र के 10 किसान सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन

फार्ड फाउंडेशन व भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी की ओर से संचालित बायोटेक किसान परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के इन चार जिलों के 20 कृषि संगठन भी शामिल होंगे। कृषि विज्ञान केंद्र, ट्रैक्टर कंपनी, कृषि उपकरण निर्माता, वाराणसी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान और जिला कृषि विभाग की ओर से 20 स्टाल लगाए जाएंगे। जिला कृषि विभाग की ओर से चार स्टाल लगाए जाएंगे। इन स्टालों पर उर्वरक, उन्नतशील बीज, मशीनरी आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसान मेल में उन्नतशील कृषि उपकरण, नवीन तकनीकों से लैस ट्रैक्टरों, शून्य लागत खेती, बकरी पालन, मछली पालन
विज्ञापन

उन्नत बीजों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मशरूम, केले, सब्जी की खेती, कृषि उत्पादों के नये बाजार के बारे में जानकारी दी जाएगी।
कृषि मेले में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पंजाब सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के निदेशक डॉ. एके सिंह, आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के निदेशक प्रो. टीके बेहरा, कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू के पूर्व डीन प्रो. ऋषि मुनी सिंह, पूर्व निदेशक प्रो. शिवराज सिंह, गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह सहित अनेक वैज्ञानिक और विशेषज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसान गोष्ठी और मेले में प्रगतिशील किसान और कृषि वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम जिले के किसानों के लिए विशेष अवसर है। इस मौके पर खेती के प्रत्येक पहलुओं पर चर्चा होगी और जानकारी दी जाएगी।-मृत्युंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed