फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tehsil level team constituted to check facilities at schools

तहसील स्तरीय गठित टीम कर रही विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं की जांच

Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tehsil level team constituted to check facilities at schools
विद्यालयों पर सुविधाओं की जांच के लिए तहसील स्तरीय टीम गठित
विज्ञापन

टीम करेंगी विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं की जांच
नौ दिसंबर तक टीम को सौंपनी होगी अपनी जांच रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के लिए विद्यालयों में मौजूद आधारभूत सुविधाओं की जांच करने के लिए टीम गठित की गई है। गठित तहसील स्तरीय टीम जांच कर अपनी रिपोर्ट नौ दिसंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों में व्याप्त सुविधाओं को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 15 दिसंबर तक अपलोड किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बताया कि प्रधानाचार्यों की तरफ से पूर्व में परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूचना का भौतिक सत्यापन गठित तहसील स्तरीय टीम कर रही है।

विद्यालयों पर व्याप्त सुविधाओं की जांच के लिए तहसील स्तरीय टीम का गठन जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार जिले की सात तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीमों का गठन किया गया है। टीम में सदस्य के रूप में तहसीलदार, सहायक अभियंता और प्रधानाचार्य को शामिल किया गया हैं। जिले के सभी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन इस समिति की ओर से किया जा रहा है। इस समिति को रिपोर्ट नौ दिसंबर तक कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह सूचना प्राप्त होते ही 15 दिसंबर तक उस रिपोर्ट की जांच कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। केंद्रों के निर्धारण में दूरी के मानक को देखने के लिए जियो लोकेशन की अपलोडिंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सैदपुर तहसील में प्रधानाचार्य सीपी सिंह, जमानिया में सुधीर कुमार विश्वास, जखनिया में मंजू प्रकाश, मुहम्मदाबाद में जगपत यादव, कासिमाबाद में जयप्रकाश गुप्ता, सेवराई में शिवानंद यादव और सदर में नवीन पाठक को सदस्य के रूप में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed