फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tehsil area is affected by both Karmanasha and Ganga rivers.

कर्मनाशा और गंगा दोनों नदियों से प्रभावित है तहसील क्षेत्र

Fri, 13 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Tehsil area is affected by both Karmanasha and Ganga rivers.
गाजीपुर के जमानिया तहसील क्षेत्र कर्मनाशा नदी और गंगा नदी दोनों से प्रभावित है। दक्षिण ओर कर्मनाशा नदी के तांडव से केसरूआ जबुरना धुस्का गायघाट आदि कुल चार गांव बाढ़ की चपेट में हैं तो वहीं गंगा नदी के उफान से सब्बलपुर कला बड़ौरा कल्याणचक गोपालपुर तिलवा लखमीपुर पटकनिया डुहिया बवाड़ा भगीरथपुर घाटमपुर करैला कला पकड़ी गरुआ मकसूदपुर युवराजपुर रामपुर पट्टी सरनाम खां चकमेदिनी नंबर एक पाह सैयदराजा देवरिया सब्बलपुर खुर्द मालपुर उर्फ सुलतानपुर रघुनाथपुर जीवपुर कालनपुर राघोपुर चितावनपट्टी ताजपुर मांझा मतसा देवा बैरनपुर मंझरिया मलसा कला गौरा आदि कुल 33 गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से कुल 61 नाव की व्यवस्था की गई है। इसमें कर्मनाशा से प्रभावित गांवों में पांच तथा शेष गंगा से प्रभावित गांवों में लगी है। इस संबंध में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मांग के सापेक्ष नाव लगाई गई है ताकि बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला जा सके। कल्यानचक बड़ौरा लखमीपुर पटखौलिया गढाह छानबे मालपुर उर्फ सुलतानपुर आदि गांव में आबादी प्रभावित हुई है। वहां राहत सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। टीम लगातार राहत कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed