फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenagers will get Mangal vaccine from today

आज से किशोरों को लगेगा मंगल टीका, होंगे सुरक्षित

Sun, 02 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teenagers will get Mangal vaccine from today
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर किया जा रहा कोविड टीकाकरण। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जिले के किशोरों को सोमवार से कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 15 से 18 वर्ष तक के दो लाख 53 हजार 901 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण 34 केंद्रों पर होगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी केंद्रों पर कोवैक्सीन की डोज उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन

वहीं टीकाकरण की सफलता के लिए नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। तीन जनवरी को टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लाट बुक किए जा चुके हैं। स्लाट बुक नहीं करने वाले किशोरों का केंद्र पर भी पंजीकरण किया जाएगा। किशोरों के टीकाकरण के लिए टीम गठित की गई है। एक टीम में तीन स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है, जिससे किसी तरह की दिक्कत न हो। किशोरों टीका लगाने के लिए जनपद में 34 सेंटरों को सिरिंज एवं कोवैक्सीन की डोज पहुंचा दी गई है। इन केंद्रों पर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण चलेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीकाकरण को लेकर केंद्र प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले और संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। कोरोना जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच करने के साथ संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोवैक्सीन की छह हजार वायल विभाग के पास उपलब्ध है। एक वायल में दस किशोरों को कोरोना को टीका लगेगा। वर्तमान समय में सभी केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग के मुताबिक और केंद्र पर पंजीकरण के मुताबिक वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा किशोरों को टीका लगाकर उन्हें सुरक्षित किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने तीन जनवरी से किशोरों को टीका लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। केंद्रों के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि टीकाकरण में किसी तरह की खामी सामने नहीं आनी चाहिए। टीका लगवाने आने वाले किशोरों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखना होगा। पहली डोज लगवाने वाले किशोरों को दूसरी डोज 28 दिन बाद लगेगी।

0
तीन जनवरी से जिले के 34 केंद्रों पर किशोरों का टीकाकरण होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही वैक्सीन का वायल भी उपलब्ध करा दिया गया है। - डॉ. उमेश कुमार, एसीएमओ नोडल कोरोना महामारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed