फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenagers who drowned in Ganga remain untraced even after 24 hours

Ghazipur News: गंगा में डूबे किशोरों का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता

Tue, 11 Nov 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Teenagers who drowned in Ganga remain untraced even after 24 hours
शहर के पोस्ताघाट पर डूबे दोस्तों की तलाश करती एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम। संवाद
गाजीपुर / बहादुरगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ताघाट पर डूबे तीनों का किशोरों का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। सुबह नौ बजे से शाम 4.30 बजे तक तलाशी अभियान चला, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, हादसे से बहादुरगंज नगर पंचायत की दुकानें भी शोक में बंद रहीं। किशोरों के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज नगर पंचायत के छावनी डंकीनगंज निवासी कुंदन कुशवाहा, आदित्य जायसवाल और सदर बजार निवासी हिमांशु मद्धेशिया पोस्ताघाट पर गंगा स्नान करते समय डूब गए थे। तीनों बहादुरगंज कस्बा के महेंद्र जायसवाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। एडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे के दूसरे सुबह नौ बजे बजे से गोरखपुर की एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर तलाशी अभियान में जुट गए। इधर घाट पर परिजनों एवं ग्रामीणों के अलावा आस-पास के लोगों की भीड़ जुटी रही, सभी किशोरों के मिल जाने की ईश्वर से प्रार्थना करते दिखाई पड़े। इधर, तीन किशोरों के गंगा में डूबने की जान से कस्बा सहित क्षेत्र में मातम छा गया। शोक में सभी व्यापारियों ने दुकानें पूरी तरह से बंद रखी। लोग एक दूसरे से पल- पल की जानकारी लेते रहे। हादसे की जानकारी होने पर हर किसी का कलेजा कांप उठ रहा था, लोगों की आंख नम हो जा रही थी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, धर्मेंद्र राय रविवार की रात में तीनो किशोर के परिजन से मिले और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed