फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager taking a bath in the Ganges dies by drowning

गंगा में स्नान कर रहे किशोर की डूबकर मौत

Thu, 21 Apr 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teenager taking a bath in the Ganges dies by drowning
करंडा थाना क्षेत्र के चकेरी घाट के पास गंगा में स्नान करते समय बृहस्पतिवार को एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

खनगह खुर्द गांव निवासी आजाद उर्फ पिंटू (17) सुबह नौ बजे अपने तीन साथियों के साथ गंगा में स्नान के लिए चकेरी घाट गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ गंगा स्नान के लिए आए साथी शोर मचाने लगे। तब-तक युवक डूब चुका था। आवाज सुनक गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने पानी में छलांग लगा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने डूबे युवक को पानी से बाहर निकाला और उसके पेट से पानी निकालने का प्रयास करने लगे। इधर सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उपचार के लिए सैदपुर अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों के रोने- बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed