फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   teenager sleeping with his mother died due to poisonous animal bite in ghazipur mourning in family members

UP: मां के साथ सो रहे किशोर की विषैले जंतु के काटने से मौत, परिजनों का विलाप देख हर किसी की आखें नम

Sat, 16 Aug 2025 03:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 03:59 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर जिले में विषैले जंतु के काटने से बालक की माैत हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसने अपनी जान गंवा दी।

विज्ञापन
teenager sleeping with his mother died due to poisonous animal bite in ghazipur mourning in family members
आकाश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के हाजीपुर बरेसर गांव में बीती रात मां के साथ चारपाई पर सो रहे किशोर की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। पेट में दर्द और गला जाम होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि हाजीपुर बरेसर गांव निवासी वीरबहादुर कुमार ने तहरीर के माध्यम से जानकारी दी कि उनका पुत्र आकाश कुमार (11) परिजनों के साथ भोजन करने के बाद मां आशा देवी के साथ घर में चारपाई पर सो रहा था। रात करीब एक बजे किसी विषैले जंतु ने उसे काट लिया। 
विज्ञापन


उस समय आकाश को कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब चार बजे पुत्र आकाश ने पेट में दर्द और गला जाम होने की शिकायत की। पास-पड़ोस की सहायता से बेटे को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। आशा देवी बेटे का नाम लेकर रोते-रोते अचेत हो जा रही थी। उनकी यह दशा देख वहां मौजूद लोगों की आंख भर आई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed