फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager drowned while taking bath in Ganges, death

गंगा में नहाते समय किशोर डूबा

Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned while taking bath in Ganges, death
शहर कोतवाली के कुर्था गांव के पास गंगा में नहाते समय एक बालक के डूबने के बाद रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर कोतवाली के कुर्था गांव के पास अपनी मां के साथ गंगा नहाने गया किशोर एकाएक नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा करके शव परिजनों को दे दिया।
विज्ञापन

आदर्श बाजार निवासी रामआशीष साहनी की पत्नी परीता देवी छठ पूजा करने के लिए अपने पुत्र मारकंडेय साहनी (13) को लेकर कुर्था गांव के पास गंगा किनारे पूजा बेदी बनाने गई थी। पूजा बेदी बनाने के बाद वह गंगा स्नान करने लगी। इसी बीच उसका पुत्र भी नहाने लगा। अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख वहां बेदी बना रहे लोग चिल्लाने लगे। जब तक लोग उसे बचाने का प्रयास करते वह डूब गया। इसकी जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गंगा घाट पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से करीब तीन घंटे बाद शव मिला। परिवार और स्थानीय लोगों के कहने पर पुलिस ने पंचनामा करके शव को परिजन को दे दिया। इस घटना से आदर्श बाजार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed