{"_id":"6a20f22d7c1e30b8030fe648","slug":"teenager-dies-in-hyderabad-road-accident-family-weeps-awaiting-body-in-ghazipur-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हैदराबाद सड़क हादसे में किशोर की मौत, शव के इंतजार में बिलख रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हैदराबाद सड़क हादसे में किशोर की मौत, शव के इंतजार में बिलख रहा परिवार
Thu, 04 Jun 2026 09:06 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:06 AM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले का एक किशोर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए रोजगार के तलाश में हैदराबाद गया था। वहां सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अब घरवाले शव के इंतजार में बिलख रहे हैं।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी 16 वर्षीय पंकज चौहान की हैदराबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते शव को घर लाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई अंगद चौहान ने बताया कि पिता श्रीनाथ चौहान का करीब दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण पंकज कुछ दिन पहले रोजगार की तलाश में हैदराबाद गया था। 22 मई को उसने सिकंदराबाद के कुतुर क्षेत्र स्थित माहेश्वरी प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम शुरू किया था। बुधवार को वह अपने साथी रोशन के साथ बाइक से फैक्ट्री से कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अंगद ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि पंकज और उसके साथी रोशन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उनके साथ काम करने गए डीहा गांव निवासी वरुण चौहान ने बुधवार रात करीब 10 बजे फोन पर दी। सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परिवार में मां, बहन प्रियंका और वह स्वयं है। घर की जिम्मेदारी उसी पर है। पंकज भी परिवार की मदद करने के लिए कम उम्र में बाहर कमाने गया था, लेकिन यह हादसा हो गया। उन्होंने प्रशासन और समाजसेवियों से मदद की अपील करते हुए कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शव को गांव लाने और अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में कठिनाई हो रही है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि शव गांव लाकर अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक कराया जा सके।