फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager dies after getting stuck in rotavator

रोटावेटर में फंस कर किशोर की मौत

Mon, 13 Dec 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after getting stuck in rotavator
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भदैला गांव में सोमवार को खेत की जोताई कर रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर माता-पिता के इकलौते किशोर पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने आई और मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

भदैला गांव में ट्रैक्टर चालक रोटावेटर से खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान अवधेश (12) ट्रैक्टर के पीछे दौड़ने लगा। चालक ने बालक पर ध्यान नहीं दिया और ट्रैक्टर को पीछे करने लगा। इस दौरान किशोर रोटावेटर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों के चिल्लाने पर चालक ने वाहन रोका और मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर पहुंची मां निशा घर के इकलौते चिराग का शव देखकर बेहोश हो गई। पिता सूरजबली के रूदन से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बालक के पिता सूरजबली की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर रोटावेटर समेत ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed