फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager commits suicide by consuming poison on threat of making photo viral

Ghazipur News: फोटो वायरल करने की धमकी पर किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Mon, 16 Dec 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by consuming poison on threat of making photo viral
शादियाबाद। छाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आई एक किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार के लोगों का आरोप है कि बगल ही ननिहाल में आया एक युवक उसे फोन पर बार-बार अश्लील बातें करते हुए दबाव बनाते हुए गाली देता था। साथ ही मृतका की फोटो वायरल करने की धमकी देता था। इससे आहत किशोरी ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नोनहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का ननिहाल शादियाबाद थाना क्षेत्र में है। किशोरी का भी ननिहाल बगल में है। दोनों ननिहाल में थे। किशोरी 11वीं की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर बाद किशोरी ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी मनिहारी ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका के परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी बार-बार उसे मोबाइल पर फोन करता था। गंदी बातें करते हुए उसकी तस्वीर वायरल करने की धमकी देता था। परिजनों ने घटना के लिए चार लोगों को जिम्मेदार बताते हुए तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मृतका का मोबाइल बरामद कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शाजियाबाद थाने की पुलिस इस मामले में कुछ बता नहीं रही है। लोग घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मृतका नाबालिग है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही सबकुछ सामने आ जाएगा।- ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed