फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager climbed the tower, people kept celebrating for three hours

Ghazipur News: टावर पर चढ़ी किशोरी, तीन घंटे तक लोग मनाते रहे

Fri, 15 Dec 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teenager climbed the tower, people kept celebrating for three hours
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मोबाइल कंपनी के टावर पर बुधवार की शाम एक किशोरी चढ़कर चिल्लाने लगी। पुलिस भी उसे नीचे नहीं उतार सकी। करीब तीन घंटे बाद चचेरे भाई ने टावर पर चढ़कर उसे किसी तरह से नीचे उतारा।
विज्ञापन

परिवार के लोगों के मुताबिक किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उसका उपचार कराया जा रहा है। शाम करीब छह बजे वह गांव में स्थित एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गई। शाम सात बजे किसी के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर परिवार के लोग भी पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने- बुझाने लगे। जब समय धीरे- धीरे बीतने लगा और वह टावर से नीचे नहीं उतरी तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

इधर जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस के साथ मुहम्मदाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही किशोरी को टावर से उतारने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद चचेरे भाई ने किसी तरह से किशोरी को समझा-बुझाकर टावर पर चढ़कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। तब- जाकर लोगों ने राहत की सास ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि परिवार के एक व्यक्ति ने समझा- बुझाकर किशोरी को नीचे उतारा। उसके उपचार के लिए परिजनों को कहा गया है। साथ ही छानबीन के बाद उसे सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed