फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenage girl dies under suspicious circumstances

Ghazipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

Fri, 20 Feb 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies under suspicious circumstances
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के नवली गांव स्थित बनवासी बस्ती में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान कलावती (16) के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि परिजनों के अनुसार, कलावती रोज की तरह दुकान से सब्जी लेकर आई, भोजन बनाया और खाना खाने के बाद कमरे में आराम करने चली गई। कुछ देर बाद कमरे से रोने की आवाज सुनाई दी तो परिजन दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन

घबराए परिजन उसे तत्काल भदौरा अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed