फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Technical Glitch Hits DEMU Engine Train Halted at Station for Nearly Four Hours

Ghazipur News: डेमू के इंजन आई तकनीकी खराबी, पौने चार घंटे तक स्टेशन पर रुकी

Tue, 14 Apr 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Technical Glitch Hits DEMU Engine Train Halted at Station for Nearly Four Hours
करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी। संवाद
करीमुद्दीनपुर। छपरा-औड़िहार डेमू ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने से करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर करीब पौने चार घंटे तक रुकी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। छपरा से इंजन आने के बाद दोपहर 2.56 मिनट पर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

छपरा से औड़िहार तक चलने वाली 75101 डेमू ट्रेन सुबह 11.09 बजे करीमुद्दीनपुर स्टेशन पहुंची। इसके बाद चालक ने जैसे ही गंतव्य को लेकर रवाना होने का प्रयास किया, ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने से संचालित ही नहीं हो सकी। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। छपरा से इंजन आने के बाद ट्रेन 2.56 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गई। करीब पौने चार घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर रूकी रही। ऐसे में कुछ यात्री जीप, बस और आटो का सहारा लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। जिन यात्रियों के पास सामान अधिक थे, वह ट्रेन में बैठकर उसके खुलने का इंतजार करते दिखाई पड़े। छपरा से आए इंजन से ट्रेन के संचालित होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed