फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teachers will be adjusted in 91 single-teacher primary schools and 44 upper primary schools

Ghazipur News: प्राथमिक में 91 और उच्च प्राथमिक में 44 एकल विद्यालयोंं में होगा शिक्षकों का समायोजन

Thu, 21 May 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be adjusted in 91 single-teacher primary schools and 44 upper primary schools
गाजीपुर। जिले में एकल विद्यालयों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। इसके लिए समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। विभाग के सत्यापन में 647 स्कूलों में 789 शिक्षक सरप्लस मिले हैं। प्राथमिक में 91 और उच्च प्राथमिक में 44 विद्यालय एकल हैं।
विज्ञापन

जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक तथा 454 कंपोजिट विद्यालय हैं। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के असंतुलित अनुपात को सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समायोजन किया जा रहा है। काफी समय से समायोजन न होने के कारण कई विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात प्रभावित हो गया है। शासन के निर्देश पर अब प्रत्येक विद्यालय में न्यूनतम दो शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या अधिक है, वहां से शिक्षकों का दूसरे विद्यालयों में समायोजन किया जाएगा। ऐसे में समायोजन के बाद इन विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे और पढ़ाई व्यवस्था बेहतर होगी। जिले के विभिन्न विकासखंडों के 647 विद्यालयों में 789 शिक्षक सरप्लस हैं। इसमें 523 प्राथमिक में 631 शिक्षक तथा 124 उच्च प्राथमिक विद्यालय में 158 शिक्षक सरप्लस हैं। जिले में 91 प्राथमिक और 44 उच्च प्राथमिक विद्यालय एकल हैं। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि सरप्लस शिक्षकों से बीते मंगलवार तक 10 विद्यालयों का विकल्प लिया गया। जिला स्तर पर गठित समिति समायोजन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है।
विज्ञापन

ये है मानक : निर्धारित मानक के अनुसार प्राथमिक विद्यालय में 30 बच्चों तथा उच्च प्राथमिक में 35 पर एक शिक्षक, 60 एवं 70 बच्चों पर दो शिक्षक, 90 एवं 105 बच्चों पर तीन, 120 एवं 140 बच्चों पर चार तथा 150 और 175 बच्चों पर पांच शिक्षक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed