{"_id":"680d322c74ba42a7e40d53d3","slug":"teachers-took-out-a-procession-to-protest-against-the-terrorist-attack-and-raised-slogans-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-131716-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आतंकी हमले के विरोध में शिक्षकों ने निकाला जुलूस, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आतंकी हमले के विरोध में शिक्षकों ने निकाला जुलूस, की नारेबाजी
विज्ञापन
जमानिया। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एकल विद्यालय के शिक्षकों ने शनिवार को जुलूस निकालकर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
जुलूस पांडेय मोड़ स्थित एक निजी आईटीआई के पास से निकल कर नगर के रामलीला मैदान पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। अंचल अभियान प्रमुख सुशील ने कहा कि देश में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होना होगा। ऐसे हमले हमारे हौसले को कमजोर नहीं कर सकते, बल्कि हमें और भी मजबूती से राष्ट्र निर्माण में जुटने के लिए प्रेरित करते हैं। प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख सुमन वर्मा ने कहा कि देश की अखंडता को चुनौती देने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से राष्ट्र प्रेम की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रत्येक नागरिक का योगदान जरूरी है। शिक्षा के माध्यम से हम नई पीढ़ी में देशभक्ति और जागरूकता की भावना भर सकते हैं। इस अवसर पर बिंदू, मीरा, कंचन देवी, प्रीति, सुनील सिंह, रामनिवास प्रसाद, मुंशी कुशवाहा, सीमा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बहादुरगंज : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में स्थानीय व्यापार मंडल, सौहार्द एवं बंधुता मंच की अगुवाई में पुरानी गंज सरस्वती शिशु मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया। आतंकी हमले में मृत सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
जुलूस नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुलिस चौकी मुख्य बाजार यूनियन बैंक बस स्टैंड होते हुए मां चंडी धाम पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से सलमान खान, मनोज तिवारी, जफर अहमद, निरंजन शर्मा, शक्ति जायसवाल आदि मौजूद रहे।
वहीं, जखनिया में विश्व हिंदू परिषद गाजीपुर के जिला मंत्री राकेश सिंह की अगुवाई में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आतंकी हमले के विरोध में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला गया, जो कस्बा जखनिया भ्रमण के बाद तहसील गेट के सामने आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र, विजय वर्मा, सुरेंद्र पाल, अखिलेष चौहान, रामजी, जर्नादन तिवारी आदि मौजूद रहे।