फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teachers staged a sit-in protest in the BSS office premises and submitted a memorandum

Ghazipur News: बीएसस कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने दिया धरना, सौंपा पत्रक

Thu, 01 May 2025 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers staged a sit-in protest in the BSS office premises and submitted a memorandum
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि संघ अध्यापकों की सभी मांग पूरी होने तक संघर्ष करता रहेगा। कहा कि सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, नई पेंशन, कर्मचारी, संविदा और आउटसोर्सिंग के आधार पर बांट कर उनका शोषण करना चाहती है। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग-पत्र सदर एसडीएम को सौंपा। संघ के जिलामंत्री इसरार अहमद सिद्दीकी ने सरकार बनाने और गिराने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुटता की अपील की। तहसील प्रभारी राजीव ओझा ने कहा कि एक अप्रैल 2005 से बाद नियुक्त शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन प्रणाली दी जाए। उन्होंने शिक्षकों की नियक्ति, पदोन्नति, गर्मी में स्कूल का समय बदलने की मांग की। इस मौके पर आनंद प्रकाश यादव, राजीव ओझा, वीरेंद्र यादव, महातिम यादव, दीपक जायसवाल, डाॅ.राजेश सिंह, भगवती तिवारी, डाॅ. राजेश यादव, अरुण राय, तुफैल अहमद, मनोहर सिंह यादव, पवन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed