फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teacher and peon found near duplicate content

शिक्षक और चपरासी के पास भी मिली नकल सामग्री

Sat, 21 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 21 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teacher and peon found near duplicate content

लाख कोशिशों के बावजूद नकल पर नकेल लगती नहीं दिख रही है। शनिवार को आयोजित

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए जहां तीन परीक्षार्थी पकड़ लिए गए वहीं नकल करा रहे एक अध्यापक और नकल सामग्री लिए चपरासी को सचल दस्ते ने पकड़ा। दो पालियोें में संपन्न शनिवार की परीक्षा में विभिन्न अनियमितताओं के चलते आठ कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।


माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू है। शनिवार प्रथम पाली में हाईस्कूल वाणिज्य और इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की तथा द्वितीय पाली में इंटर की हिंदी-सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित थी। इस दौरान विभिन्न दस्तों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

 जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय राम आजाद के नेतृत्व वाले दस्ते ने अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए इंटर की परीक्षा में दो छात्राओं को पकड़ा। उधर राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मनिराम सिंह के दस्ते ने कई केंद्रों का भ्रमण किया। मनिराम ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में सैदपुर तहसील क्षेत्र के एक परीक्षा केंद पर अनाधिकृत रूप में कक्ष में मिले दो कक्ष निरीक्षकों को तथा नंदगंज क्षेत्र में एक चपरासी को नकल सामग्री के साथ पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिया गया।

उन्होंने बताया कि सैदपुर तहसील क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पाली में फर्जी आईकार्ड लिए और उसी विषय के चार कक्ष निरीक्षकों और एक अन्य केंद्र पर उसी विषय के दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रामपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी के रिस्टीकेट कर दिया गया, जबकि एक अन्य केंद्र पर नकल करा रहे अध्यापक को नकल सामग्री संग पकड़कर उसके खिलाफ खानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। आज की हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा में 1644 परीक्षार्थी उपस्थित और 608 अनुपस्थित तथा इंटर के अर्थशास्त्र की परीक्षा में 2361 परीक्षार्थी उपस्थित और 214 परीक्षा से गैरहाजिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed