{"_id":"57239eb84f1c1bc73ea918d0","slug":"tauqeer-khan-expelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौकीर खां पार्टी से निष्कासित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौकीर खां पार्टी से निष्कासित
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा क्षेत्र जमानिया के कार्यकर्ता तौकीर खां को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जोन इंचार्ज डा. राम कुमार कुरील ने बताया कि अगर पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनर का इस्तेमाल करता है तो विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस क्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक छावनी लाइन स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें मंडल कोआर्डिनेटर इंदल राम ने बूथ सेक्टर एवं भाई चारा कमेटियों पर संतोष जताया।
विशिष्ट अतिथि मंडल कोआर्डिनेट रितेश कुमार ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। इस मौके पर रामप्रकाश गुड्डू, मनोज कुमार बिद्रोही, सुभाष राम सिपाही , ओम प्रकाश गौतम, पुनवासी पाल, लल्लन राजभर ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता शंकर राम भारती और संचालन अशोक कुमार ने किया।