फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tataheer Fatima, Afreen, and Shreya crowned Miss Fresher.

Ghazipur News: ततहीर फातिमा, आफरीन और श्रेया ने पहना मिस फ्रेशर का ताज

Tue, 13 Oct 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tataheer Fatima, Afreen, and Shreya crowned Miss Fresher.
महिला महाविद्यालय में मिस फ्रेशर बनी ततहीर फातिमा, आफरीन और श्रेया। स्रोत- महाविद्यालय - फोटो : 1
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को अंग्रेजी एवं भूगोल विभाग की नवागंतुक छात्राओं के लिए वरिष्ठ छात्राओं की ओर से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने फ्रेशर्स के लिए कई मनोरंजक क्रियाकलाप जैसे म्यूजिकल चेयर, काउंटिंग आदि की व्यवस्था की जिसमें अंग्रेजी विभाग से एमए प्रथम वर्ष की छात्रा ततहीर फातिमा एवं बीए प्रथम वर्ष की आफरीन तथा भूगोल विभाग से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा श्रेया का मिस फ्रेशर के रूप में चुनाव किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं काव्य प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वागत किया। बीए की छात्रा अंतरा, गुड़िया, आयुषी, श्रेया, स्नेहा एवं मधु ने एकल नृत्य की प्रस्तुति दी तो बीए की रिया सैनी एवं मधु तथा एमए की समर फातिमा ने गीत प्रस्तुुत कर सबका मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. शंभूशरण प्रसाद ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम का संयोजन भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. निरंजन एवं अंग्रेजी विभाग के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र यादव एवं प्राध्यापक डॉ. रामनाथ ने किया। इसको सफल बनाने में श्रेया मौर्या, दिव्या मिश्रा, आकांक्षा, रिया, पल्लवी, गोल्डी, श्रेया, दिव्या, जान्हवी, प्रेरणा, वैष्णवी, काजल, रुद्राणी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. संगीता, डॉ. पीयूष सिंह, डॉ. आनंद, डॉ. शशिकला, डॉ. मनीष, डॉ. गजनफर, डॉ. हसीन, डॉ. राजेश यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा बुशरा एवं बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आर्या ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed