{"_id":"61e5b447290c826eca78036c","slug":"take-small-things-seriously-officers-should-be-impartial-dm-ghazipur-news-vns6341021160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में अधिकारी अपने बात, व्यवहार से रहे निष्पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में अधिकारी अपने बात, व्यवहार से रहे निष्पक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने दायित्वों को गंभीरता से लेते हुए कार्य करें। छोटी बातों को भी गंभीरता से लें। किसी पार्टी के पक्ष या विपक्ष में न बोलें और निष्पक्षता बरतें। ये बातें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को राइफल क्लब में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक में कहीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को किसी पार्टी के पक्ष या विपक्ष में न तो बोलना है और न ही कोई टिप्पणी करनी है। सामने वाले को यह महसूस होना चाहिए कि आप निष्पक्ष कार्य कर रहे हैं। कानून व्यवस्था का पालन अवश्य करना है। इसी लिए अधिकारियों को मजिस्ट्रेट की शक्ति दी गई है। सभी अधिकारी पहले से ही अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर लें जिससे वहां पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के बीएलओ के नाम और मोबाइल नंबर अवश्य रखें। ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका सदुपयोग हो सके। पूरे निर्वाचन की प्रक्रिया में सेक्टर मजिस्ट्रेट का महत्वपूर्ण कार्य होता है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्षता से संपादित करें। कोई ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करेगा जिससे उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठे। भारत निर्वाचन आयोग के सभी आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए कार्य करें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के कार्य के विषय में जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बुकलेट का अध्ययन कर लें। ईवीएम मशीनों के आपरेशन के विषय में जानकारी रखें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बूथों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की निर्धारित शीट पर रिपोर्ट दो दिन के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।