फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Take a bike procession called off

बाइक जुलूस निकालकर किया बंद का आह्वान

Wed, 10 Dec 2014 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 10 Dec 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
Take a bike procession called off

व्यापार मंडल प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी कंछल के हमलावरों को गिरफ्तार करने

विज्ञापन
की मांग को लेकर बंदी के समर्थन में जिला उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने बुधवार की शाम मोटरसाइकिल जुलूस निकाला।

इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए व्यापारियों से अपनी दूकानें बंद रखने की अपील की।सभा को संबोधित करते हुए मंडल के जिलाध्यक्ष अबू फखर खां ने कहा कि यदि प्रांतीय अध्यक्ष के हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापारी समाज चुप नहीं बैठेगा।

श्रीप्रकाश केशरी ने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। अतीक अहमद राईनी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं।

 जवाहरलाल वर्मा ने कहा कि यह प्रांतीय अध्यक्ष पर नही, बल्कि व्यापारियों पर हमला है। बाइक जुलूस में अब्दुल फैजान, राजेंद्र वर्मा, पप्पू गाजी, राकेश अग्रवाल, आकाशदीप, शीबू अंसारी, अजहर खान, अनस, रमेश यादव, नजरूल हक, संतोष वर्मा, युनूस रजा, शिप्पी, मजहर इमाम, मनोज वर्मा, मुरारी कश्यप, राजेश आदि शामिल थे।

उधर, सैदपुर संवाददाता के अनुसार 11 दिसंबर की प्रस्तावित बंदी के संबंध में व्यापारियों की बैठक हुई। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार में घूमकर बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रहलाद दास जायसवाल, दयानंद जायसवाल, अमृत बर्नवाल, गणेश गुप्ता, कार्तिक जायसवाल, विकास आदि मौजूद थे।

गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मारकंडेय सिंह और महामंत्री प्रहलाद दास जायसवाल ने कहा कि बंदी के समर्थन में जनपद के सभी पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे।

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में प्रवेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल पर हुुए प्राणघातक हमले की निंदा की गई। इस मौके पर हमले के विरोध और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपनी दूकान और प्रतिष्ठान 11 दिसंबर को बंद रखने का निर्णय लिया गया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed