फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tableau and tricolor yatra taken out in the city

नगर में निकाली झांकी और तिरंगा यात्रा

Wed, 15 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tableau and tricolor yatra taken out in the city
बहादुरगंज। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को कस्बे में भारत माता की झांकी एवं तिरंगा यात्रा निकाला गई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को लेकर नारे गूंजते रहे। झांकी पुरानीगंज डीहस्थान से प्रारंभ होकर सरस्वती शिशु मंदिर, नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस चौकी, सदर बाजार, गन फैक्ट्री, बस स्टैंड होते हुए मां चंडी धाम मंदिर परिसर में भारत माता की आरती के साथ संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में नगर के सभी नव स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को लेकर अमर रहेगा नारा गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। जगह-जगह इस यात्रा पर लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई एवं भारत माता के चित्र की आरती की गई। यात्रा समाप्ति के बाद मां चंडी धाम परिसर में नगर संघ संचालक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि बताया कि अमृत महोत्सव उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के मनाया जा रहा है, जिन का योगदान इस देश को आजादी दिलाने में था। इस मौके पर आशुतोष बरनवाल, रामायण गुप्ता, हरिशंकर राय, श्याम बिहारी वर्मा, अब्दुल्लाह रायनी, मनोज खरवार, कंचन गिरी, जितेंद्र वर्मा, राजेश कुशवाहा, विनोद वर्मा पवन राय आदि शामिल रहे। संचालन प्राचार्य राम कुंवर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed