फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sworn to protect human rights

मानवाधिकार रक्षा की डीएम ने दिलाई शपथ

Wed, 10 Dec 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 10 Dec 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sworn to protect human rights

मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी

विज्ञापन
नरेंद्र सिंह पटेल ने सभी कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को मानवाधिकार की शपथ दिलाई। बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सभी

 ने एक स्वर में बगैर किसी पक्षपात के मानवाधिकारों के सम्मान और आदर की शपथ ली। मुख्य राजस्व अधिकारी मनमोहन चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

परिवहन निगम के डिपो कार्यालय में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बालेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में मानवाधिकार शपथ प्रारूप के अनुसार दिलाई गई। वहीं मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक नवापुरा के पास हुई।

इस मौके पर वक्ताओं ने मानवाधिकारों के विकास एवं सुरक्षा के लिए हमेशा कटिबद्ध रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां तथा संचालन रंगनाथ दुबे ने किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर तहसील सभागार में तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

इस मौके पर समिति के सचिव तहसीलदार उमेशचंद्र निगम ने उपस्थित लोगों को मानवाधिकार की रक्षा की शपथ दिलाई। अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी एसडी सिंह ने कहा कि सभी को विधिक जानकारी होनी चाहिए। विधि की अज्ञानता के कारण लोग मानवाधिकार का हनन करते है।

 इस मौके पर जैनेश पंकज, उदयशंकर राय, नसरे आलम, हृदय बाबू, विजयबहादुर यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन शेषनाथ राय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed