फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Swami Sahajanand Saraswati was the pioneer of the farmers' movement: Anil Kumar Pandey

किसान आंदोलन के प्रणेता थे स्वामी सहजानंद सरस्वती : अनिल कुमार पांडेय

Thu, 26 Jun 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Swami Sahajanand Saraswati was the pioneer of the farmers' movement: Anil Kumar Pandey
स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75 वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा नेता अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि देवा गांव की धरती पर जन्मे स्वामी सहजानंद सरस्वती महान स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलन के प्रणेता थे। उन्होंने अंग्रेजों को खुली चुनौती देकर किसानों की शक्ति का अहसास कराया और उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद ने बिहार के बिहटा में आश्रम की स्थापना कर धर्म, राष्ट्र और किसान हित के लिए जनजागरण का कार्य किया। संयोजक रामप्यारे यति ने बाहर से आए अतिथियों को प्रसाद वितरित किया। राजगुरु मठ वाराणसी के पीठाधीश्वर ईश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान ने की। इस मौके पर शारदानंद राय, पप्पू राय, कृष्णानंद राय, प्रधान दीपक चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed