फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Swadeshi Jagran rally was taken out and effigies of Trump and China were burnt

Ghazipur News: स्वदेशी जागरण रैली निकाल ट्रंप और चीन के फूंके पुतले

Sun, 10 Aug 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Swadeshi Jagran rally was taken out and effigies of Trump and China were burnt
दुबिहा मोड़ के पास अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व चीन का पुतला फूंकते स्वदेशी जागरण मंच - फोटो : संवाद
लठठूडीह। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से रैली निकाली। इस दौरान जब-जब बाजार जाएंगे, स्वदेशी समान जाएंगे आदि नारे लगाए गए। लोगों को स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के पुतले फूंके गए।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण रैली स्थानीय बाजार से निकलकर दुबिहा मोड़ पर पहुंची। रास्ते भर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से संबंधित नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। स्वदेशी जागरण रैली में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की गई। संगठन के प्रांतीय सहसंयोजक कृपा शंकर सिंह ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद अपनाकर हम एक तरफ जहां अपने राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम करेंगे, वहीं दूसरी तरफ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के व्यापार को भारत में फैलने से रोक सकते हैं। हम सब स्वदेशी के प्रति खुद जागरूक हों और दूसरे को भी जागरूक बनाएं। हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वदेशी के प्रति जो अभियान चलाया जा रहा है, उससे हम सभी देशवासी एकजुट होकर सफल बनाने का काम करें। इस मौके पर अजय आनंद, आलोक राय, राजेंद्र राय, डॉ. बृजेंद्र सिंह, राम प्रसाद गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed