फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Suspended secretary booked for embezzlement of lakhs

निलंबित सचिव पर लाखों के गबन का मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Suspended secretary booked for embezzlement of lakhs
लंबे समय तक विवादों में घिरे रहने के बाद वर्ष 2020 में निलंबित स्थानीय साधन सहकारी समिति के सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ मंगलवार को लाखों रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज हुआ है। उनके ऊपर 2661810 रुपये गबन करने और 973668 का ऋण नियम के विपरीत बांटने का आरोप है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जखनिया के अपर जिला सहकारी अधिकारी निरंकार मौर्या ने स्थानीय थाने में दी तहरीर में उल्लेख किया है कि खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह बहरियाबाद साधन सहकारी समिति के सचिव थे। उनके पास भीमापार, पलिवार और हंसराजपुर समिति का भी अतिरिक्त चार्ज था। उन्होंने भीमापार समिति के उपकेंद्र बड़ागांव पर गेहूं खरीद में लगभग 11 लाख का गबन किया और करीब साढ़े छह लाख का उर्वरक बेचकर उसका पैसा डकार गए। हंसराजपुर समिति पर वसूली का पैसा भी बैंक में जमा नहीं किया।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद उच्चाधिकारियों ने उन्हें अक्तूबर 2020 में निलंबित कर जांच का आदेश दिया था। जांच के बाद पाया गया कि सचिव द्वारा कुल 26 लाख 61 हजार 810 रुपये का गबन किया गया है। साथ ही नौ लाख 73 हजार 668 रुपये के ऋण वितरण में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने समिति का अभिलेख तक गायब कर दिया है। इन सब गंभीर आरोपों में घिरे सचिव नरेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed