फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Suspended saidapura of xen

सैदपुर के एक्सईएन निलंबित

Sat, 30 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Suspended saidapura of xen
सैदपुर के एक्सईएन निलंबित
 जनता की समस्याओं का समाधान न कराने और ड्यूटी में लापरवाही पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता सैदपुर चंद्रबली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वाराणसी के अधिशासी अभियंता कार्यशाला आरआर सिंह को वितरण खंड सैदपुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। इसके अलावा गाजीपुर के दो उप खंड अधिकारियों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को रौजा स्थित उपकेंद्र से भूमिगत केबल बिछाने के कार्य का शुुुुभारंभ करने पहुंचे थे। शहर में 26 करोड़ की लागत से 50 किमी तक 11 हजार वोल्ट के भूमिगत बिछाए जाएंगे। भूमिगत केबल बिछाये जाने से शहरवासियों को जर्जर तार टूटने और बिजली आपूर्ति में आ रही बाधा से निजात मिल सकेगी।एमडी ने बताया कि बीते 28 जुलाई को मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने यहां समीक्षा की थी। इस दौरान अधिशासी अभियंता सैदपुर क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्या का समाधान करने में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली थी। अपने कर्तव्यों के प्रति भी घोर लापरवाही उजागर हुई।
विज्ञापन


अपने मुख्यालय पर न रहने को शासन ने गंभीरता से लिया है। पावर कारपोरेशन को आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। ड्यूटी में लापरवाही के संबंध में मुख्य अभियंता वितरण से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके आधार पर अधिशासी अभियंता को निलंबित किया गया। गाजीपुर के दो उपखंड अधिकारी को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय महेंद्र प्रसाद और विद्युत वितरण खंड प्रथम अमित कुमार पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने इनकी शिकायत प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव से की थी। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।एमडी ने बताया कि रौजा उपकेंद्र को सब स्टेशन बनाने के साथ चौड़ीकरण का काम भी जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 हजार वोल्ट के तार भूमिगत हो जाने से बार-बार जर्जर तारों के टूटने और बिजली आपूर्ति में आ रही दिक्कतों से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।


उद्घाटन के मौके पर विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय के अधिशासी अभियंता, जेई अभिषेक गुप्ता, एसएन मौर्या, अभिषेक मिश्रा, पावर रीडर विनय तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed