{"_id":"5e8caec18ebc3e78b713148a","slug":"suspect-recently-married-ghazipur-news-vns519435565","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के पलिवार गांव निवासी विवाहिता की रविवार की रात सीढ़ी से गिरने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
मालूम हो कि पलिवार गांव निवासी किशनलाल की पत्नी पूजा (28) गर्भवती थी। रविवार की रात करीब आठ बजे वह संदिग्ध अवस्था में सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन मायके वालों को घायल होने की सूचना देने के बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर ले गए, जहां से चिकित्सकों ने सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर दिया। यहां पर विवाहिता की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की मां अनीता देवी अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गई। उसने पति, सास, श्वसुर, जेठ सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार यादव ने बताया कि मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। मृतका गर्भवती थी परिजनों के अनुसार वह सीढ़ी से फिसल गई थी। मृतका की मां ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।