फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Surveillance cameras will drone

ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

Fri, 11 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल की निगहबानी ड्रोन कैमरों से होगी। हवा में बिना पायलट के उड़ने वाले हवाई व्हिकल से सुरक्षा अधिकारी सभा स्थल के पल-पल जानकारी आसानी से लेते रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आस-पास दो ड्रोन कैमरे हवा में उड़ते नजर आएंगे। स्थल के आस-पास स्थित मकानों की छत पर एसपीजी तथा पीएसी तैनात की जाएगी। अर्द्धसैनिक बलों और पीएसी की 15 कंपनियां भी तैनात की जाएगी।

कार्यक्रम स्थल के आस-पास के सभी मकानों को खुफिया विभाग की ओर से चिह्नित कर लिया गया है। इन भवनों की छत पर फोर्स भी तैनात की जाएगी। पीएम के कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के मद्देनजर न केवल जमीन पर, बल्कि आकाश में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल मिलाकर पीएम की निगेहबानी में पुलिस और खुफिया विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां दो ड्रोन कैमरों के साथ ही कार्यक्रम स्थल के बाहर 10 सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन सीसी टीवी कैमरे की कमान सुरक्षा व्यवस्था में लगे उच्च अधिकारियों के पास होगी। कार्यक्रम स्थल में आने वाले प्रत्येक लोगों पर सीसी टीवी और ड्रोन कैमरे से नजर रखे जाएंगे। साथ ही पीएससी और अर्द्धसैनिक बलों की 15 कंपनियां सभा स्थल पर तैनात रहेंगे। जोन के सभी जिलों से आए एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ और दरोगा सहित पुलिस की तैनाती रहेगी। अन्य जनपदों से आने वाले सभी पुलिस के उच्चाधिकारी 11 नवंबर से आना शुरू कर देंगे। दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को प्रत्येक दशा में बेहतर रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।  अर्द्धसैनिक बलों और पीएसी की 15 कंपनियां भी तैनात होगी। इस दौरान पांच रास्तों से आम लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed