{"_id":"24e6b0ce46cf0e571c54bf967fdd2d23","slug":"support-sought-out-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकाल मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकाल मांगा समर्थन
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बढ़ती अपराध की घटनाओं और लचर कानून व्यवस्था और शराब कारोबारियों की कंपनी के मैनेजर मनोज सिंह से हुई लूट और हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में बुधवार को आयोजित गाजीपुर बंद को सफल बनाने के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को समिति की ओर से शहर में जुलूस निकाला गया।
शहर के नवाब साहब के फाटक से समिति के संयोजक अरुण सिंह के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया। विभिन्न रास्तों से होकर निकाले जुलूस में शामिल लोग बंद के समर्थन में नारेबाजी करते चल रहे थे। समिति के संयोजक अरुण सिंह का कहना था कि जिले में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति के साथ ही कई अन्य मांगों को लेकर बंद का आयोजन किया गया है। जुलूस में व्यापार मंडल अध्यक्ष अबू फखर खां, कमर अली, पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष आसिफ खां, कमलेश सिंह लाला, प्रिंस आदि लोग शामिल थे।