फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Supply stalled due to fire in incoming cable

Ghazipur News: इनकमिंग केबिल में आग लगने से आपूर्ति ठप

Wed, 23 Aug 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Supply stalled due to fire in incoming cable
मुहम्मदाबाद एवं यूसुफपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। नगर के नए विद्युत उपकेंद्र की 11 हजार केवी की इनकमिंग केबिल में मंगलवार को दोपहर में लगभग एक बजे आग लग गई। इसके चलते मुहम्मदाबाद एवं यूसुफपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई।
नगर के नए विद्युत उपकेंद्र में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के केबिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उससे लपटें निकलने लगी। ड्यूटी पर कार्यरत विद्युत कर्मियों ने कुंडेसर उपकेंद्र को सूचित कर 33 हजार की आपूर्ति को बंद कराया।
विज्ञापन

केबिल के आग लगकर जल जाने से मुहम्मदाबाद एवं यूसुफपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। विभागीय कर्मियों के मुताबिक अगर केबिल की आग फैलती तो 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को नुकसान हो सकता था। आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ता काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि इसके पूर्व पिछले सप्ताह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से पांच दिन तक नगर की आपूर्ति बाधित रही थी। अभी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से सही भी नहीं हो पाई थी कि 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की केबिल जल जाने से नगर के यूसुफपुर एवं मुहम्मदाबाद फीडर की आपूर्ति पूरे दिन बंद रही।
इस संबंध में अवर अभियंता चित्रसेन ने बताया कि गाजीपुर जिला मुख्यालय से टेक्नीशियन को बुलाया गया है। उम्मीद है कि रात में नौ-दस बजे तक विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकेगी।

---------------------------

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
बारा। क्षेत्र के 220 केवी भदौरा विद्युत वितरण खंड अंतर्गत आने वाले उपकेंद्र बारा से लगातार अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं। लगातार बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं को न तो दिन में चैन मिल पा रहा है और न ही रात में सुकून की नींद। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शासन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का फरमान जारी किया गया है। बारा उपकेंद्र से करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। लगातार ट्रिपिंग से शाम के समय खाना बनाने एवं खाने को लेकर उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कटौती से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ता पूर्व प्रधान मंजूर खां, अलियार खां, गोपाल निषाद, सैयद जावेद, ओमकार यादव, अबसार आलम आदि का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। इस संबंध में अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान ने बताया कि जिस प्रकार विद्युत आपूर्ति मिलती है, उसी प्रकार आपूर्ति दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed