फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sunny smile to bloom

धूप खिलते ही चेहरों पर मुस्कान

Sat, 17 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 17 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sunny smile to bloom
आखिरकार तीसरे दिन निकली धूप ने लोगों के चेहरे खिला दिए। लगातार दो दिनों तक बदली के बीच ठंड से आम जन-जीवन पूरी तरह से बेहाल था।
विज्ञापन


तीसरे दिन जैसे ही सूर्यदेव ने अपनी किरणें बिखेरी, लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। धूप देखने से मात्र से ही लोगों को जहन से काफी हद तक ठंड का एहसास निकल गया जिसे जहां भी धूप मिली, वहां लोगों ने उसका आनंद उठाया।

सूर्य ढलने तक लोगों ने धूप सेंककर कड़ाके की ठंड से राहत पाई। हालांकि इस दौरान चल रही बर्फीली हवा सूर्यदेव के तप को कम करती रही।

ठंड ने दिसंबर की शुरुआत से ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया। इस बीच तीन दिनों तक रुक-रुककर बारिश भी हुई। इसके बाद कोहरे के साथ ही मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहा।
विज्ञापन


गुरुवार को जहां पूरे दिन धूप नहीं निकली, वहीं यही स्थिति शुक्रवार को भी पूरे दिन बनी रही। बदली के बीच हर कोई कांपता और ठिठुरता रहा।

 राहत पाने के लिए शरीर पर कपड़ों का बोझ बढ़ाने के साथ ही लोगों ने अलाव का सहारा लिया। रात में स्थिति यह थी सर्द हवा के बीच गलन का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि पूरा शरीर बर्फ की तरफ जम गया था। कमरे में पूरी तरह से कैद होने के बाद भी एक पल के लिए भी शरीर ठंड से जुदा नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शनिवार को 10 बजे सूर्यदेव ने आंखें खोली। धूप निकलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। लोग बिना समय गंवाए ही धूप सेकने में जुट गए। महिलाएं मकानों की छतों और बाहर धूप का आनंद के लिए पहुंच गई। तहसील, डाक विभाग और विकास भवन परिसर सहित अन्य सरकारी कार्यालयों के परिसर में धूप के बीच बैठकर लोग ठंड से राहत पाते दिखे। सूर्यास्त तक लोगों ने धूप का लाभ उठाया। हालांकि शाम होते ही गलन में वृद्धि हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed