फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Suddenly the boom of the gate collapsed, traffic affected

अचानक टूटकर गिरा फाटक का बूम, आवागमन प्रभावित

Thu, 26 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Suddenly the boom of the gate collapsed, traffic affected
सेवराई पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के फाटक का बूम बृहस्पतिवार को अचानक बीच से टूटकर गिर गया। संयोग रहा कि उस दौरान कोई वहां मौजूद नहीं था, नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इधर बूम गिरने की सूचना पर रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक एवं कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस बीच आवागमन काफी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

हावड़ा दिल्ली रूट के मुख्य रेल लाइन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के तहत पड़ने वाले भदौरा रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक का बूम अचानक टूटकर गिर गया। फाटक का बूम टूटने के बाद गेटमैन के द्वारा स्लाइडिंग बूम के जरिए विभिन्न ट्रेनों को रवाना किया गया। इसमें गुजरने वाले राहगीरों को घंटों इंतजार के साथ काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। इससे पूर्व भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद रेल प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि पहले की अपेक्षा बूम काफी कमजोर लगाया गया है, जिससे आए दिन इसके टूटने से जहां रेल परिचालन बाधित होता है। वहीं फाटक से होकर गुजरने वाले राहगीरों को भी घंटों इंतजार के साथ परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने बूम की मरम्मत करने में जुट गए थे। भदौरा स्टेशन मास्टर रमेश प्रसाद ने बताया कि बूम टूटने की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी गई है। कर्मचारियों द्वारा इसका मरम्मत कर कराया जा रहा है, जल्दी इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा। रेल परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed