फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Subhash Chandra Tiwari won the election for the post of President by two votes.

Ghazipur News: सुभाषचंद्र तिवारी ने दो मतों से जीता अध्यक्ष पद का चुनाव

Fri, 12 Jan 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Tiwari won the election for the post of President by two votes.
कासिमाबाद। सेंट्रल बार एसोसिएशन की कासिमाबाद तहसील इकाई का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ। इस चुनाव में सुभाषचंद्र तिवारी दो मत से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें सुभाषचंद्र तिवारी को 22 और रामअवध चौहान को 20 मत प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस चुनाव में कुल 43 अधिवक्ता मतदाता थे। एक मत अवैध पाया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल था। इसलिए सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्विरोध निर्वाचित किए गए पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीनचंद्र वर्मा, सचिव जयप्रकाश सिंह यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गौतम एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। एसोसिएशन की तहसील इकाई के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आम सहमति नहीं बन पाने के कारण पहली बार अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराना पड़ा है। इससे पूर्व प्रत्येक वर्ष निर्विरोध निर्वाचन ही होता रहा है। निर्वाचित अध्यक्ष सुभाषचंद्र तिवारी ने सभी अधिवक्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सबको साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed