फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students took out a rally on the 100th anniversary of the Kakori incident

Ghazipur News: काकोरी कांड की 100वीं वर्षगांठ पर छात्र- छात्राओं ने निकाली रैली

Fri, 08 Aug 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students took out a rally on the 100th anniversary of the Kakori incident
ऑडिटोरियम हॉल में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के प - फोटो : सूचना विभाग
गाजीपुर। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से शुक्रवार को विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन हुआ। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति नारों के साथ काकोरी ट्रेन एक्शन घटना के वीर क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए रैली निकाली।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले काकोरी ट्रेन एक्शन कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री को एलईडी के माध्यम से देखा व सुना गया। मुख्य अतिथि जखनिया विधायक बेदीराम और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/ शहीदों के आश्रितों को अंगव़स्त्रम् एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें काकोरी एक्शन का वास्तविक फोटो, काकोरी ट्रेन ऐक्शन से जुड़े तथ्यों एवं क्रांतिकारियों से जुड़ी जानकारी थी। मुख्य अतिथि ने काकोरी कांड को शहीदों का राष्ट्र के प्रति सर्वाेच्च त्याग बताया। कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर काकोरी कांड का नाम बदलकर काकोरी ट्रेन एक्शन की पहचान दी गई है। देश की स्वतंत्रता के लिए संसाधन जुटाने के प्रयास में काकोरी ट्रेन एक्शन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन वीर शहीदों को समर्पित है। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि नौ अगस्त 1925 को काकोरी कांड अंग्रेजी हुकूमत के विरोध की एक महत्वपूर्ण घटना है। इससे देश की आजादी को एक नई दिशा मिली। इस अवसर पर सदर एसडीएम मनोज पाठक, सीओ सिटी शेखर सेंगर, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed