फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students, teachers to confront

शिक्षक और छात्र आमने-सामने

Wed, 06 Jul 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज के प्राचार्य हरिहर सिंह पर हमले के मसले पर अध्यापक और कर्मचारी संगठन और छात्र आमने-सामने आ गए हैं। शिक्षकों के संगठन हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं जबकि छात्र संगठन मुकदमा वापसी की मांग कर रहे हैं। शिक्षक नेताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और पुलिस अधीक्षक राम किशोर से मुलाकात की। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो महाविद्यालय और माध्यमिक स्तर के कॉलेजों में तालाबंदी की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


 स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ, जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। नेताओं ने कहा कि इस घटना से शिक्षक समुदाय आहत है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने दी दशा में समस्त माध्यमिक विद्यालयों को बंद करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह, जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष रामानुज राय, पीजी कालेज के प्राचार्य डा. हरिहर सिंह, पूर्व मंत्री श्रीप्रकाशचंद्र दुबे, राणाप्रताप सिंह, महाविद्यालय शिक्षक संघ संघ के अध्यक्ष डा. विनय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा. शैलेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव डा. कुलदीप पांडेय, डा. प्रतिमा सिंह, डा. अरुण कुमार सिंह, डा. ओपी तिवारी, डा. जेके राव,  कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह शम्मी ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मचारी भी कामकाज बंद करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed