फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students staged semi nude protest demanding student union elections in ghazipur pg college

Ghazipur: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने अर्धनग्न होकर दिया धरना, 8 दिन से हो रहा प्रदर्शन

Thu, 19 Oct 2023 04:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Oct 2023 04:06 PM IST
सार

गाजीपुर स्थित पीजी कॉलेज परिसर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार को छात्रों ने अर्धनग्न होकर धरना दिया। कॉलेज परिसर में 8 दिन से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Students staged semi nude protest demanding student union elections in ghazipur pg college
छात्रों ने अर्धनग्न होकर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर स्थित पीजी कॉलेज परिसर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार को छात्रों ने अर्धनग्न होकर धरना दिया। कॉलेज परिसर में 8 दिन से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।  पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रसंघ चुनाव कराने से डर रही है।

विज्ञापन


महाविद्यालय को डर है कि अवैध वसूली सहित तमाम शोषण पर छात्र मुखर होकर आवाज उठाते हैं और मनमानी करने नहीं देते हैं इसलिए चुनाव कराने में आनाकानी कर रही है। बीपीई के छात्रों के भविष्य से महाविद्यालय प्रशासन खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन


सत्र 2021-22 के छात्रों का अब तक न तो रिजल्ट जारी हुआ है और न तो सत्र-2022-23 कि पूरी फीस लेने के बावजूद परीक्षा कराई गई है। यही नहीं अब सत्र- 2023-24 चल रहा है और छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। जबकि महाविद्यालय प्रशासन पल्ला झाड़ रहा है।  छात्र नेता निखिल राज भारती ने कहा महाविद्यालय प्रशासन छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 छात्र नेता आकाश चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा नहीं करता है तो धरना को आमरण अनशन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed