फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students protest at the Collectorate against the paper leak; submit a memorandum.

Ghazipur News: पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, भेजा ज्ञापन

Sun, 26 Jul 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Students protest at the Collectorate against the paper leak; submit a memorandum.
कचहरी तिराहे से निकलते विरोध जुलूस मार्च में स्लोगन लिखे पोस्टर के साथ प्रदर्शनकारी। संवाद
गाजीपुर। नीट यूजी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जिले में छात्रों और भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने अलग-अलग प्रदर्शन किए। दोनों संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज गेट, गोराबाजार से बड़ी संख्या में छात्रों ने जुलूस निकालकर कचहरी तिराहे होते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च किया।
छात्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर लेकर नारेबाजी करते रहे। बाद में सदर उपजिलाधिकारी विनोद जोशी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

कचहरी तिराहे से निकलते विरोध जुलूस मार्च में स्लोगन लिखे पोस्टर के साथ प्रदर्शनकारी। संवाद

कचहरी तिराहे से निकलते विरोध जुलूस मार्च में स्लोगन लिखे पोस्टर के साथ प्रदर्शनकारी। संवाद

कचहरी तिराहे से निकलते विरोध जुलूस मार्च में स्लोगन लिखे पोस्टर के साथ प्रदर्शनकारी। संवाद

कचहरी तिराहे से निकलते विरोध जुलूस मार्च में स्लोगन लिखे पोस्टर के साथ प्रदर्शनकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed