फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students demonstrated medha by making poster-pictures related to art and culture

कला और संस्कृति से जुड़े हुए पोस्टर-चित्र बनाकर छात्राओं ने किया मेधा का प्रदर्शन

Sat, 05 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated medha by making poster-pictures related to art and culture
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृति क्लब के तत्वावधान में एक संस्कृति मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्राओं ने विविध प्रकार के मिट्टी से जुड़े हुए खेल, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, प्रवचन, गंगा गीत, कजरी एवं विभिन्न लोक गीतों से जुड़े हुए पोस्टर-चित्र बनाकर मेले को जीवंत रूप प्रदान किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. सविता भारद्वाज ने बंधन गांठ खोलकर इस मेले का उद्घाटन किया। छात्राओं ने विभिन्न चित्रों से सुसज्जित चार्ट प्रदर्शनी में संस्कृत के सुभाषित सूक्तियों, पौराणिक गाथाओं के चरित्रों, ऐतिहासिक स्थलों को सहज, सरल एवं सुंदर तरीके से अभिव्यक्त किया। चित्रकला विभाग की छात्राओं ने विभिन्न रंग-बिरंगी पेंटिंग्स के द्वारा जीवन के विविध रंगों से भारत की कई छवियों को कैनवास पर उकेरा। सौम्या मिश्रा ने रामायण प्रसंगों को प्रवचन के रूप में प्रस्तुत किया। रीबा, सनी, सुमैया, सहर आदि छात्राओं ने सुंदर मेहंदी हथेलियों पर सजाई। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न मनोरंजक खेल भी आयोजित किए। प्रज्ञा रेंजर्स तथा संगीत विभाग की छात्राओं ने कजरी, कव्वाली, भजन, गजल के द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में प्रतिभागी छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं ने आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की तथा मेले का आनंद उठाया। प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में प्रिया, खुशबू, सौम्या मिश्रा, शिवानी गुप्ता, सादमानी, रीबा, सुमैया, शीतल, काजल रावत आदि रहीं। इस अवसर पर डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. शंभूशरण प्रसाद, डॉ. संतन कुमार राम, डॉ. शैलेंद्र यादव, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. निरंजन कुमार यादव, डॉ. अमित यादव, डॉ. शशिकला जयसवाल, डॉ. सारिका सिंह तथा महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की संकल्पना संस्कृति क्लब के संयोजक डॉ. विकास सिंह तथा संयोजन मेला प्रभारी डॉ. अनिता कुमारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed