फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students demanded to announce the date of election

छात्रों ने चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की

Fri, 26 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students demanded to announce the date of election
गाजीपुर। छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज के प्राचार्य राघवेंद्र पांडेय से मिला और प्राचार्य को पत्रक सौंपा। छात्र नेताओं का कहना है कि कॉलेज के प्रवेश से लेकर पठन-पाठन कार्य काफी देरी से हो रहा है। इससे यहां छात्रसंघ चुनाव को लेकर भी देरी हो रही है। लेटलतीफी होने से इस साल छात्रों को छात्रवृत्ति से भी वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करने के बाद प्राचार्य डा. राघवेंद्र पाण्डेय ने कहा कि आप सभी की मांगों को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। वहीं छात्र नेताओं का कहना है कि यदि शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित नहीं की गई तो छात्र अपने मांग के समर्थन में उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

पत्रक सौंपने वालों में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, प्रवीण कुमार पाण्डेय, जितेंद्र विश्वकर्मा, अभि तिवारी, जितेंद्र राय, शिवम पाल, अभिलाष यादव, विनय यादव, राजकुमार यादव और रोहन यादव सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed