फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students also have to wait months Paty books

महीनों बाद भी छात्रों को है पाठ्य पुस्तकों का इंतजार

Tue, 06 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा सत्र 2016-17 को शुरू हुए पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन छात्रों तक पुस्तकें अभी तक नहीं पहुंची है। विभाग का रोना यह है कि अभी तक प्रर्याप्त मात्रा में उन्हें पुस्तकों का वितरण ही नहीं किया गया है।
विज्ञापन



मुश्किल से अभी तक जनपद को नाममात्र ही पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध हो सकी हैं। ऐसे में परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक नित्य विद्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। नि:शुल्क मिलने वाली पाठ्य पुस्तकों का अब भी छात्र इंतजार कर रहे हैं। शैक्षिक सत्र के कई माह गुजर जाने के बाद भी पुस्तकें न मिलने से छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन



 सरकार की ओर से प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय सहित अन्य स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दो सेट यूनिफार्म (शर्ट-पैंट, स्कर्ट-ब्लाउज एवं सलवार कुर्ता) के साथ ही नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग की माने तो जनपद में 1953 प्राथमिक एवं 802 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed