फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Student missing from home for coaching, family members protest on second day

Ghazipur News: घर से कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, दूसरे दिन परिजनों का प्रदर्शन

Sat, 06 Apr 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Student missing from home for coaching, family members protest on second day
गाजीपुर। घर से कोचिंग के लिए निकले छात्र का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। इससे नाराज परिजन शुक्रवार की सुबह सड़क जाम कर दिए। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजन कुछ नामजद लोगों पर शक जाहिर कर रहे हैं। हालांकि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस सिलसिले में पुलिस टीम ने शहर में लगे कुछ इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, जहां से कुछ सुराग मिला है, जिसके सहारे आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सोहेलपुर (भूतहीयाटांड़) गांव निवासी कमलेश बिंद का बेटा मनीष बिंद (16) कक्षा नौ की परीक्षा देने के बाद 10वीं में दाखिला एक निजी स्कूल में लिया था। वह शहर में बंशीबाजार स्थित एक कोचिंग में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक वह बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे घर से कोचिंग के लिए निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिवार के लोग खोजबीन शुरू कर दिए। पता चला कि कोचिंग नहीं आया था। इधर, परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और कुछ नामजद लोगों पर शक भी जाहिर की। वहीं, शुक्रवार की सुबह 11 बजे जब मनीष की कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन सोहेलपुर गांव में सड़क जामकर दिए। इसकी जानकारी होने पर 11:30 बजे पहुंचे शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने लोगों को समझाया और शांत कराया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी वापस गए। इधर, पुलिस किशोर की खोजबीन के लिए शहर में जगह-जगह पर लगे सीसी कैमरों को खंगाल रही है। लापता हुए किशोर की मां रिंकू देवी और दादी धाना देवी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि किशोर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन

-------
परिवार के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।-दीन दयाल पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed