फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Student leaders placed under house arrest while on their way to submit a memorandum.

Ghazipur News: मौके पर थे कम मजदूर, ऑनलाइन मस्टर रोल में दिखा दिए 81, डीएम से शिकायत

Sun, 27 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Student leaders placed under house arrest while on their way to submit a memorandum.
करंडा। विकासखंड की ग्राम पंचायत सुआपुर में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) योजना के तहत कराए जा रहे दो कार्यों में ऑनलाइन मस्टर रोल में 81 मजदूरों की उपस्थिति दर्शाए जाने के बावजूद मौके पर कम मजदूरों के काम करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता एके कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से शिकायत की है। साथ ही मामले की स्थलीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं प्रभारी खंड विकास अधिकारी अब्बास नकवी ने बताया कि शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम पंचायत सुआपुर में छट्ठू के मशीन से मीरा के खेत तक कच्ची नाली खोदाई और उपेंद्र के खेत से विकास के घर के सामने तक बंधा निर्माण कराया जा रहा है। दोनों कार्यों में 81 मजदूरों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मौके पर इससे काफी कम मजदूर काम करते हैं। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पुलिस बल की मौजूदगी में उसकी उपस्थिति में दोनों कार्यस्थलों की जांच कराई जाए।
ऑनलाइन मस्टर रोल में दर्ज सभी 81 मजदूरों को मौके पर बुलाकर आधार कार्ड और जॉब कार्ड से पहचान का सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed