फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   student election? two nomination rejected

छात्रसंघ चुनावः दो का परचा रद

Sat, 06 Dec 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 06 Dec 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
student election? two nomination rejected
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नाम वापसी
विज्ञापन
प्रक्रिया संपन्न हो गई। इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप कुमार यादव ने अपना नाम वापस ले लिया

वहीं महामंत्री पद के प्रत्याशी फहद वहीद की आयु प्रमाणपत्र में विरोधाभास की वजह से उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई। नाम वापसी के बाद कुल सत्रह उम्मीदवारों के बीच चुनावी घमासान होगी।


नाम वापसी की प्रक्रिया कार्यालय भवन में प्राचार्य डा. शशिकांत राय, चुनाव अधिकारी प्रो. अवधेश नारायण राय और प्रशासन की देखरेख में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक संपन्न हुई।

नाम वापसी के बाद अब सत्रह उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार प्रथम, संदीप कुमार राय तथा अनिल कुमार द्वितीय के बीच मुकाबला होगा।

इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए अंकित राय, सूर्यभान सिंह यादव एवं रितेश सिंह तथा महामंत्री पद पर प्रियेश रंजन, संदीप सिंह यादव, सत्यम तिवारी, शिवम कुमार शर्मा, सुभाष कुमार चुनाव मैदान में हैं।


 स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंत्र चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शनिवार को संपन्न हो गया। इस दौरान उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक कुमार का पर्चा जांच में निरस्त कर दिया गया। इसके बाद अब विभिन्न पदों पर 37 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।


पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन कराया गया था। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 38 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। शनिवार दिन में नामांकन पत्रों की जांच में उपाध्यक्ष पद के

एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त हो गया। इसके बाद अध्यक्ष पद पर अरविंद सिंह कुशवाहा, नितिल यादव, मनीष कुमार, मनोज सिंह यादव तथा रामअवध राम एवं उपाध्यक्ष पद मयंक जायसवाल, राकेश कुमार मौर्य, सुजीत कुमार, सुनील कुमार यादव, सुनील सिंह यादव हैं।

इसी तरह महामंत्री पद पर अरुण कुमार, जितेन्द्र यादव, देवेन्द्र कुमार, जितेन्द्र यादव, देवेन्द्र सिंह यादव, राकेश चौहान, सतीश कुमार पासवान, हिमांशु यादव तथा श्यामप्रताप सिंह, एवं पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अमित कुमार, अभिषेक यादव, जसवंत सिंह यादव, प्रदीप कुमार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed