फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Student dies after being crushed by an uncontrollable Bolero, angry villagers jammed

बेकाबू बोलेरो से कुचल कर छात्र की मौत, क्रुद्ध ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 02 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Student dies after being crushed by an uncontrollable Bolero, angry villagers jammed
स्थानीय थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव स्थित जीबी पब्लिक स्कूल के पास बृहस्पतिवार की सुबह बेकाबू बोलेरो से कुचलकर एलकेजी के एक छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। इसकी जानकारी होने पर नाराज ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे बहरियाबाद चौक जाम लगा दिया। ग्रामीण वाहन चालक की गिरफ्तारी, मुआवजा देने के बाद भी शव सुपुर्द करने की मांग पर अड़े थे। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण एसपी राजधारी चौरसिया, सैदपुर सीओ बलराम और जखनिया एसडीएम वीर बहादुर सिंह यादव ने ग्रामीणों को समझा- बुझाकर 12 बजे जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

गहनी गांव निवासी नैतिक राजभर उर्फ मंगला (सात) चकफरीद गांव स्थित जीबी पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र था। वह सुबह 7.45 बजे स्कूल बस से विद्यालय में पहुंचा और कक्षा में बैग रखकर कुछ खरीदने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान शादियाबाद की ओर जा रही बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो का चालक एक वाहन को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान दाहिने तरफ खड़े छात्र को बोलेरो से धक्का लग गया, जिससे वह गिर गया। इस दौरान बोलेरो उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। जबतक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते तबतक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र का शव लेकर थाने चली गई। नाराज कुछ ग्रामीण जीबी पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट के पास पहुंच गए और गेट को धक्का देने लगे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होने पर परिजन ग्रामीणों के साथ बहरियाबाद चौक पहुंचे और वहां सुबह नौ बजे जाम लगा दिया। ग्रामीणों मुआवजा और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। जाम की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण राजधारी चौरसिया, सैदपुर सीओ बलराम और जखनिया एसडीएम वीर बहादुर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने लगे। एसडीएम ने आवास मुहैया कराने के साथ चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दोपहर करीब 12.30 बजे जाम समाप्त कराया। नैतिक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा शिवांश अपनी मां ममता और पिता नीरज राजभर को बिलखता देख बिलखने लगा। इधर मां ममता पुत्र शोक में रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। ग्रामीणों परिजनों को सांत्वना देकर उन्हें शांत कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण राजधारी चौरसिया ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। चौक के आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed