फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Strong room under the supervision of para-military force, every step of the way

अर्द्ध सैनिक बल की निगरानी में स्ट्रांग रूम, चप्पे-चप्पे पर नजर

Tue, 08 Mar 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Strong room under the supervision of para-military force, every step of the way
जंगीपुर स्थित नवीन मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में खड़े अर्धसैनिक बल के जवान। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को जंगीपुर मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। उसकी निगरानी के लिए अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। मतगणना स्थल के बाहरी हिस्से में पुलिस और पीएसी की पहरेदारी है। किसी को भी मतगणना स्थल परिसर में जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना दस मार्च को होनी है। प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

जंगीपुर मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने मंडी परिसर में चप्पे-चप्पे पर अर्द्ध सैनिक बल के जवान तैनात हैं। इसके अलावा परिसर के बाहर पुलिसकर्मी रात दिन मुस्तैद होकर पहरा दे रहे हैं। अर्द्ध सैनिक बल स्ट्रांग रूम की आंतरिक सुरक्षा संभाल रहे हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर एक निश्चित दायरे में बैरिकेडिंग कराकर अर्द्ध सैनिक बल वाच टावर बनाकर स्ट्रांग रूम में चारों तरफ से पैनी नजर रख रहे हैं। बाहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने अलग से पुख्ता इंतजाम किया है। मुख्य गेट के पास तैनात जवान द्वारा आने वाले प्रत्येक लोगों की रजिस्टर पर इंट्री और मतगणना स्थल तक जाने के संबंधित में जानकारी लेने के बाद प्रवेश दे रहे हैं। इधर अर्द्ध सैनिक बलों के जवान परिसर में जगह- जगह की गई बैरिकेडिंग पर कांबिग कर रहे हैं। वहीं परिसर के बाहर पीएसी और पुलिस टीम की मुस्तैदी है। हालांकि सड़क पर वाहनों का आवागमन संचालित है, जबकि परिसर के आस-पास आवागमन करने पर पूर्णत: प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed