फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Strengthen the organization at the booth level

Ghazipur News: संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें

Wed, 16 Jul 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization at the booth level
गाजीपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को संगठन सृजन के तहत बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला को-ऑर्डिनेटर मनीष मोरोलिया ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। जब हम बूथ स्तर पर मजबूत होंगे तभी संगठन मजबूत होगा। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में बिजली, पानी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी चीजों के लिए गरीब जनता जूझ रही है लेकिन यह सरकार मौन हो गई है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरना होगा और उनकी लड़ाई को मजबूती से लड़ना होगा। आगामी पंचायत चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर हम पूरी मुस्तैदी से लड़ेंगे। गरीबों को हक और अधिकार दिलाकर रहेंगे। मंडल और वार्ड अध्यक्ष तथा वार्ड और मंडल की कमेटी तैयार हो गई है। हमें बूथ की कमेटी तैयार कर बूथ को मजबूत करना है। तभी हम 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, राजू सिंह, अजय श्रीवास्तव, सदानंद गुप्ता, हामिद अली, राशिद, रईस अहमद, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, अखिलेश यादव, शेरू, शक्ति आनंद, इस्लाम मास्टर, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, अब्दुल्ला, विवेक यादव, अरुण, सूरज खरवार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed