फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stone pelting on police after death of pickup driver in ghazipur

गाजीपुर: पिकअप चालक की मारपीट में मौत के बाद बवाल, रोड पर शव रखकर पुलिस पर पथराव, एसआई समेत दो घायल

Sat, 05 Jun 2021 11:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Jun 2021 11:59 PM IST
सार

बवाल के दौरान ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष के वाहन पर पत्थर फेंके। मौके पर एडीएम और एसडीएम ने पहुंचकर मामला शांत कराया। तनाव देखते हुए पीएसी सहित कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला है।

विज्ञापन
Stone pelting on police after death of pickup driver in ghazipur
पथराव में पुलिस वाहन का शीशा टूटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मारपीट में पिकअप चालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष को देखकर लोग उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में वाहन का शीशा टूट गया।

विज्ञापन


वहीं एसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। कुछ देर बाद एडीएम राजेश सिंह, मुहम्मदाबाद एसडीएम और कासिमबाद सीओ के नेतृत्व में पहुंची पीएसी एवं चार थानों की पुलिस टीम ने मामला शांत कराया। करीब पांच घंटे बाद साढ़े 12 बजे जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बनईपुर गांव निवासी पिकअप चालक रामधनी राजभर(45) की तीन जून को पट्टीदारों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में रामधनी राजभर को सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Stone pelting on police after death of pickup driver in ghazipur

वहां इलाज के दौरान चार जून को मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव परिवार के सदस्यों को सुपुर्द कर दिया था। इधर शव घर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने रात के समय अंतिम संस्कार करने के बजाए रोक लिया और सुबह साढ़े सात बजे ढोढ़ाडीह मोड़ के पास रखकर मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्षर रामनेवास पुलिस टीम के साथ जैसे ही मौके पर पहुंचे, ग्रामीण उग्र हो गए।

वाहन पर पत्थर फेंकने लगे। घटना में वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ एसआई रमेश चंद्र द्विवेदी और हेड कांस्टेबल गंगा सागर को हल्की चोटें आई। कुछ देर बाद एडीएम राजेश सिंह, मुहम्मदाबाद एसडीएम राजेश गुप्ता और कासिमाबाद सीओ के नेतृत्व में पीएसी, मुहम्मदाबाद, नोनहरा, भांवरकोल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। करीब साढ़े 12 बजे पांच घंटे बाद जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

कासिमाबाद के सीओ विजय आनंद शाही ने बताया कि ग्रामीण वाहनों को रोक रहे थे। वहां जब पुलिस उन्हें समझाने गई तो ग्रामीणों द्वारा पथराव शुरू कर दिया गया। इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। शांतिपूर्ण जाम को समाप्त करा दिया गया है। पत्थर चलाने वाले को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed